Vivo T4 Pro को आए हुए एक महीना हो गया है लेकिन यह अब भी उसी तेजी से आगे बढ़ रहा है जिस तेजी से यह आने के टाइम पर बिक रहा था क्योंकि इसके फीचर्स , डिस्प्ले , पावरफुल बैटरी और प्रोसेसर है ही इतने जबरदस्त कि लोग इसे खरीदने पर मजबूर हो गए इस मोबाइल का लुक Vivo V60 जैसा है और यह हाथ में एक प्रीमियम फील देता है तो चलिए Vivo T4 Pro की सभी चीज़ो को विस्तार से जानते है –
Vivo T4 Pro स्पेसिफिकेशन :
| Model | Vivo T4 Pro |
| Display | 6.74inch Amoled |
| RAM | 8GB / 12GB |
| Storage | 128GB / 256GB |
| Processor | Snapdragon 7 Gen 4 |
| Camera | Rear 50MP + 50MP +10MP Front 50MP |
| Battery & Charging | 6500 mAh with 90W Charging |
| Safety | IP68 / IP69 |
Vivo T4 Pro कैमरा क़्वालिटी :
Vivo T4 Pro की कैमरा की बात करे तो इसमें हमें 50MP का Sony IMX 882 OIS मुख्य कैमरा मिलता है जिससे हमें बहुत ही डिटैलेड और कलरफुल फोटोस देखने को मिलती है और दूसरा कैमरा 50MP Sony IMX 882 3x पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिलता है यह भी एक अच्छा कैमरा है क्युकी इसमें ज़ूम होने के बावजूद फोटोज डिटेलेड और शार्प आती है और एक पीछे की तरफ 2MP का सेंसर है और हम इसमें बैक कैमरे से 4K 30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते है
अगर फ्रंट कैमरा की बात करे तो इसमें हम सुबह अच्छी रौशनी में तो बहुत ही डिटेल्ड और शार्प इमेजेस देखने को मिलती है मगर रात को थोड़ी निराशा हो सकती है
Vivo T4 Pro डिस्प्ले :
Vivo T4 Pro में आपको 6.77 इंच का अमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो तुरंत ध्यान खींच लेता है यह डिस्प्ले 1.5K रेसोलुशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देता है जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे शार्प और स्मूथ डिस्प्ले बनाता है इसकी डिस्प्ले बहुत ही चमकदार और स्पष्ट है जिससे सोशल मिडिया स्क्रॉलिंग से लेकर मूवीज देखने तक सब चीज़ शानदार हो जाती है और अगर आप इस मोबाइल को धुप में भी इस्तेमाल करते है तो इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आपको धुप में भी स्क्रीन दिखने में कोई दिक्कत नहीं होती है और इसकी 120Hz की रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग आसान हो जाती है और इसकी अडेप्टिवे रिफ्रेश रेट की वजह से ये आपके काम के हिसाब से अपने आप सेट हो जाती है जिससे बैटरी भी बचती है
Vivo T4 Pro परफॉरमेंस :
Vivo T4 Pro की परफॉर्मन्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 गेन 4 मिलता है जिससे चाहे हम मल्टीटास्किंग करे या फिर कोई भारी ऐप या गेम चलाएं सब एकदम स्मूथ और स्टेबल चलता है अगर आप गेमिंग के शौक़ीन है तो भी ये मोबाइल आपके लिए बेस्ट है क्यूंकि इसमें BGMI जैसा भारी गेम भी 120 fps पर स्मूथ और स्टेबल चलता है और इसकी अमोलेड डिस्प्ले की वजह से ग्राफिक्स भी एकदम शानदार दिखती है
Vivo T4 Pro बैटरी एंड चार्जिंग :
Vivo T4 Pro में आपको 6500 mAh की बैटरी मिलती है जो एक बहुत ही शानदार चीज़ है इस बैटरी की वजह से हम अगर पुरे दिन भी मोबाइल में काम करते रहे या वीडियो देखते रहे ये फिर भी आपको पुरे दिन का अच्छा बैटरी बैकप दे देती है और इसी के साथ ही आपको 90W का फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जिससे आप अपने मोबाइल को 30 मिनट के अंदर ही फुल चार्ज कर सकते है जिससे आपका मोबाइल आपके साथ ज्यादा रह सके और जब भी आपको इसी जरूरत हो तो आप इसका इस्तेमाल कर सके
Vivo T4 Pro सेफ्टी :
इसमें हमें IP68 और IP69 का सपोर्ट मिलता है जो हमारे मोबाइल को पानी और धूल-मिट्टी से बचता है अगर आप का मोबाइल पानी में भी गिर जाये तो कोई भी दिक्कत नहीं होती है और आप आराम से फ़ोन वापस पानी से निकल कर चला सकते है और साथ ही आप इस मोबाइल को स्विमिंग पूल में भी चला सकते है पर कुछ से के लिए ही ज्यादा देर पानी में रहने पर तो मोबाइल ख़राब हो सकता है
Vivo T4 Pro कीमत :
अगर Vivo T4 Pro की कीमत की बात करे तो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये देखने को मिलती है और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29999 रुपये देखने को मिलती है और लास्ट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31999 रुपये देखने को मिलती है यह मोबाइल इस प्राइस रेंज में बहुत ही बेहतरीन है
Vivo T4 Pro के बॉक्स में क्या मिलता है ?
- 1x Vivo T4 Pro Mobile
- 1x SIM Ejector Tool
- Adaptor 90W
- USB Cable Type-C
- Warranty Card
- Phone Case
- Quick Start Guide
- Protective Film (Applied)
